Advertisement

भगवान शिव का रुद्राभिषेक का किया आयोजन

श्री माँ आशा देवी मन्दिर बाबा ओमकारेस्वर कल्यानपुर में रजत श्री परिवार की ओर से श्रावण मॉस के पावन तृतीय सोमवार पर बाबा भोलेनाथ की कृपा से भगवान शिव का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें आये हुए बाबा के सभी भक्त सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बने एवं प्रसाद ग्रहण किया। महामंत्री दीप्ति सिंह एड. ने बताया की श्रावण मॉस के सभी चारों सोमवार पर बाबा शिव का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। अंतिम सोमवार पर सभी भक्तों को आमन्त्रित करती हूँ एवं आये हुए सभी भक्तों का ह्रदय से आभार व्यक्त करती हूँ तथा प्रार्थना करती हूँ की सभी पर बाबा शिव की कृपा बनी रहे। रुद्राभिषेक में विशेष तौर पर कृष्ण मुरारी शुक्ला अध्यक्ष-ग्रामीण भाजपा व मनोज सेंगर गोल्डेन मैन व् समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh