कानपुर-पुलिस अधिकारी व समाजसेवियों ने जिस तरह कोरोना कॉल में अपने प्रयासों से लोगों की मदद की है,वह अविस्मरणीय है।
जब कोविड-19 वैश्विक महामारी से पूरा देश लड़ रहा था तभी पुलिसकर्मी व समाजसेवियो के साथ पत्रकार भी अपनी जान को जोखिम में डालकर जनता की सेवा में लगे थे।इसी संदर्भ में पत्रकार वार्ता क्लब ने ग्वालटोली स्तिथ शास्त्री भवन में पुलिसकर्मियों,समाजसेवियों के साथ पत्रकारो के भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने जहाँ लोगों के घरों में राशन, दवाइयां के साथ आर्थिक मदद की वही पत्रकारो ने अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना पॉजिटिव हुए लोगो को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई वह काबिले तारीफ है।पत्रकार वार्ता क्लब के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी त्रिपुरारी पांडे को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इसमें मुख्य रूप से शफीक उर्फ बाबू झक्की त्रिपुरारी पांडे, नूरी शौकत अमित गौतम,अब्दुल्ला खालिद,रियाज मनहर कांत फिरोज मलिक इसराइल बीनू गौतम जयनारायण कुरील आदि लोग उपस्थित रहे!
सम्मान समारोह का आयोजन


















