कानपुर, शुक्रवार | कोविड महामारी के समय मानवता के प्रति अपनी निश्चित जिम्मेदारियों के निर्वाहन के चलते श्री गुरू सिंह सभा , कानपुर लाटुश रोड द्वारा लगाये गये आक्सीजन स्टेशन में अपनी नि:स्वार्थ सेवायें करने वालों को आज कानपुर के पुलिस आयुक्त श्री असीम अरूण ने सम्मानित किया , पुलिस आयुक्त श्री असीम अरूण ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि सिख समाज की सेवाओं को शब्दों में नही समेटा जा सकता और आक्सीजन लंगर मानवता के लिये जिन्दगी की एक आस लेकर आया और आशा करते हैं कि इस प्रकार के मानवीय कार्य आगे भी करते रहेंगे | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स. हरविन्दर सिंह लार्ड ने सभा के कार्यों की चर्चा की | सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से स. कुलवंतजीत सिंह गिल , कार्तिक कपूर ने विजय कपूर का सम्मान प्राप्त किया , करमजीत सिंह , रविन्दर सिंह बंटी , मनमीत सिंह राजू , पुनीत चावला आदि को सम्मानित किया गया
विदित हो कि कोविड-2 के समय जब आक्सीजन के लिए त्राही- त्राही मची थी ऐसे समय में श्री गुरू सिंह सभा ने गुमटी गुरुद्वारा व रतनलाल गुरुद्वारा में आक्सीजन स्टेशन की स्थापना की गयी थी जहां लगभग 1100 लोगों को नि:शुल्क आक्सीजन उपलब्ध करायी गयी , इतना ही नहीं कोविड-1 के समय में भी श्री गुरू सिंह सभा ने लगभग 45 दिनो तक नि:शुल्क लंगर भी बांटा था ” न कोई बैरी न ही बेगाना ” को साकार करते हुये श्री गुरू सिंह सभा मानवीय कार्यों व सेवाओं में सदैव अग्रिम पंक्ती में अपनी भूमिका निभाता रहा है I
इस अवसर पर स. गुरदीप सिंह छाबडा , भूपेन्द्र सिंह चंडोक , चरनजीत सिंह एड. जसबीर सिंह सचदेव , हरजिन्दर सिंह , हरमिन्दर सिंह , नरेन्द्रजीत सिंह मिन्टा , इन्द्रजीत सिंह सलूजा , जयदीप सिंह राजा , देवेंदरपाल सिंह , मीतू सागरी , हरजीत सिंह सोनी , गगन धिंगरा , आदि प्रमुक रूप से उपस्थित थे |
गुरू सिंह सभा , कानपुर लाटुश रोड द्वारा लगाये गये आक्सीजन स्टेशन में अपनी नि:स्वार्थ सेवायें करने वालों को आज कानपुर के पुलिस आयुक्त श्री असीम अरूण ने सम्मानित किया ,


















