Advertisement

राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष का जन्मदिवस सेवा दिवस के रुप में मनाया गया

अपना दल एस के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच अपना दल एस, अध्यक्ष चौरसिया महासभा विजय चौरसिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा दिवस के रुप में मनाया। जानकारी देते हुए विजय चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यवाह अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल के जन्मदिवस पर भोलेनाथ से इनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई। उत्तर प्रदेश के 21 जनपदों में आम जनता के बीच में मिष्ठान वितरण किया गया। आशीष पटेल की दीर्घायु के लिए महादेव से प्रार्थना की और नागपंचमी को चौरसिया दिवस के रुप में मनाया गया। साथ में पूर्व प्रधान श्री राम राज चौरसिया महराजगंज, जिला महासचिव एसपी चौरसिया, अनेकों पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh