Advertisement

आयु सीमा शिथिलता की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री के आवास तक शान्ति मार्च निकाला

कानपुर| राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने आज हरजेन्दर नगर चौराहा से कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के आवास तक शान्ति मार्च निकाला। उसके बाद मंत्री की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। सीजनल संग्रह अनुसेवकों की आयु सीमा शिथिलता ना होने के कारण उनका भविष्य खराब हो रहा है। राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले 2 अगस्त 2019 को सीजनल संग्रह अनुसेवकों की आयु सीमा शिथिलता के लिये पत्रावली शासन के राजस्व विभाग में लम्बित है। भ्रष्टाचार के चलते आयु सीमा शिथिलता नहीं हो पा रही है। जिससे सीजनल संग्रह अमीनों का भविष्य खराब हो रहा है। मनोज तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षा के विपरीत शासन व प्रशासन के अधिकारी काम कर रहे हैं और सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में मनोज तिवारी, रामचंद्र शर्मा, तिलक सिंह, राम रिख साह, श्री पाल, कमलेश कुमार अमर चन्द बाजपेई, विश्वनाथ, कृष्ण स्वरूप, आदि शामील थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh