कानपुर ,समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में आज 75 वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज कोरोना कॉल में जो लोग शहीद हुए उनके लिए आज सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान की अध्यक्षता में भारत माता प्रतिमा स्थल बड़ा चौराहे पर शहीदों की श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई श्रद्धांजलि सभा में सभी लोगों ने शहीदों के नाम से मोमबत्ती जलाकर फूल चढ़ाकर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी ने कोरोनावायरस में शहीद हुए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट करती है तथा पीड़ित परिवारों के कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग करेगी कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू ने किया
इस अवसर पर सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान में अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उदासीनता व लापरवाही के कारण कोरोना की दूसरी लहर में हजारों लोगों को कोरोना महामारी ने निगल लिया था भाजपा सरकार अगर कोरोना कि दूसरी लहर की शुरुआत में ही अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड दवाइयां इंजेक्शन की समुचित व्यवस्था की होती तो दूसरी लहर में प्रदेश व कानपुर शहर में हजारों लोगों की सरकार की व्यवस्था के कारण जान ना जाती।
इस सरकार को देश की जनता से कोई लेना देना नहीं रह गया है सरकार ने जनता को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है कोरोना का हाल में भाजपा सरकार की अंतरात्मा इतनी मर गई थी की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने कोरोना से हो रही मौतों पर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना तक नहीं की थी।
श्रद्धांजलि सभा में नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू अजय यादव अज्जू टिल्लू जायसवाल पार्षद बबलू मल्होत्रा श्रेष्ठ गुप्ता निखिल यादव शरद पांडे उदय द्विवेदी मोहम्मद अरशद दद्दा अख्तर खान प्रमोद यादव कृष्णा यादव मोहम्मद अहमद मोहम्मद रफीक मोहम्मद अयूब सनी निगम प्रियांशु सिंह मुन्ना बरकाती निजाम कुरेशी अजय श्रीवास्तव अंशु यादव अनिल मिश्रा अमित शुक्ला वीरेंद्र बालवीर जीशान अहमद शेखर गुप्ता आरके भारती आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे


















