Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण

राधिका कवर एंड टेंपरड के तत्वाधान में अमित गुप्ता के नेतृत्व में मालरोड स्थित कैंप कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए अमित गुप्ता ने बताया कि विगत 16 वर्षों से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कराया गया। तथा इसके उपरांत राष्ट्रगान किया गया। देश की आजादी के लिए बलिदान करने वाले शहीदों को याद किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित सत्यदेव शर्मा एस ओ हरबंस मुहाल, सतीश चंद्र साहू एस ओ फीलखाना, संतोष कुमार अवस्थी एस ओ अरमापुर अनिल दीक्षित एसआई बाबू पुरवा, अरुण अगनोत्री, विजय सिंह एसआई फूल बाग कार्यक्रम आयोजक अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh