Advertisement

प्रधानमंत्री के आवाहन पर लगाई कानपुर सेंट्रल पर खादी की प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री के आवाहन पर खादी ग्रामोद्योग के अधिकारियों के निर्देश पर खादी एक प्रयोग अनेक इस कथन को सार्थक करते हुए उत्तर मध्य रेलवे के सहयोग से कानपुर सेंट्रल पर खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ डिप्टी सीटीएम हिमांशु शेखर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि चीफ मजिस्ट्रेट रेलवे कानपुर सेंट्रल आलोक तिवारी ने गणेश जी व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीके पांडे ने खादी ग्रामोद्योग की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बहुत सार्थक पहल है और इससे आम जनमानस में न सिर्फ खादी अपितु स्वदेशी की भावना का भी व्यापक प्रचार और संचरण होगा। यह एक अच्छी पहल है। जानकारी देते हुए आयोजक संस्था अध्यक्ष के के पांडे ने बताया कि 75 वें स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर 75 घंटे वर्किंग टाइम लगभग 9 दिन की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। खादी ग्रामोद्योग उत्पादों के सभी स्टाल लगे हुए है जिसमें खादी से निर्मित वस्तुओं को देखने के लिए भीड़ भी काफी संख्या में आ रही है और खादी के उत्पादों को ले रही है। रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में कानपुर सेंट्रल में यात्रियों को खादी निर्मित मास्क का निशुल्क वितरण भी गया। मुख्य रूप से उपस्थित डिप्टी सीटीएम हिमांशु शिखर उपाध्याय, स्टेशन सुप्रीटेंडेंट कानपुर सेंट्रल एके त्रिपाठी, असिस्टेंट सीटीएम संतोष मणि त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता, के के पांडे, पंकज पांडे, सर्वेश पांडे, प्रिया मिश्रा, बिंदु सिंह, सर्वोत्तम तिवारी, दीपू मिश्रा, अमित मिश्रा, धर्मेंद्र सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh