Advertisement

झण्डारोहण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज 3/223 विष्णुपुरी नवाबगंज में झण्डारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कि। इस अवसर पर पार्टी ने अच्छा कार्य कर रहे पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के के दीक्षित ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने किया। झण्डारोहण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के दीक्षित ने किया। के के दीक्षित ने कहां की शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। सरकार मनमानी कर रही है। सरकार के अन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय विकलांग पार्टी सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी। राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की देश अस्मिता खतरे में है। देश को जिन क्रान्तिकारियों ने अंग्रेजो के चुंगल से देश को आजाद कराया था। आज उनकी आत्मा रोती होगी। इस अवसर पर के के दीक्षित ने अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, शिवदेवी सिंह चौहान, अरविन्द सिंह, दिलीप कुमार, वैभव दीक्षित, पवन राने, गौरव कुमार, संतोष विश्वकर्मा, मनमोहन कुमार, प्रेम कुमार तिवारी, अर्पित सिंह, आशीष कुमार , राम देव गुप्ता, दिनेश कुमार खरे, वीरेंद्र सिंह, रूबी सोनकर, सुनील कुमार, मोनू, रानी कश्यप, अमर सिंह,श्रीमती बबीता कटियार, नरेंद्र, अब्दुल रऊफ, राजकुमार, सत्य प्रकाश शुक्ल, मुन्शी लाल,नरेन्द्र, सलमान, मदीना बेगम, शीलू पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh