Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिंह पटेल के नेतृत्व में यशोदा नगर में स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल सिंह तोमर रहे। जानकारी देते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिंह पटेल ले बताया कि 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया तथा इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। और देश के लिए बलिदान करने वाले शहीदों को याद किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित लाल सिंह तोमर, संजय सिंह पटेल, राकेश दीक्षित, गोपाल शर्मा बच्चू गुप्ता, गोविंदा, अतुल विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार, विशाल तिवारी, सुभाष आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh