Advertisement

स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया

स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में भारत सरकार के निर्देश पर एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज में 75 वीं वर्षगांठ को मनाना तय किया है इसके अंतर्गत महाविद्यालय में 15 अगस्त दिवस धूमधाम से मनाया गया। आयोजन में महाविद्यालय के प्रबंधक तंत्र के अध्यक्ष पीके मिश्रा सचिव पी के सेन सह सचिव शुभरो सेन महाविद्या सदस्य दीपाश्री सेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निशा अग्रवाल एवं सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट की छात्राओं ने कैप्टन ममता अग्रवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष हरि झा के निर्देशन में छात्राओं ने देश भक्ति गीतों को प्रस्तुत किए राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ वर्षा खान, शिक्षा निदेशक के भेजे हुए संदेश को पढ़कर सुनाया प्राचार्य डॉ निशा अग्रवाल ने अपने ओजस्वी विचारों के द्वारा छात्राओं को हमेशा राष्ट्र हित में काम करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता का एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष रचना शर्मा ने किया डॉ चित्रा सिंह तोमर, डॉ प्रीति सिंह सहित सभी प्रवक्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh