Advertisement

सावन के आखिरी सोमवार पर शिव भक्तों के लिए किया भंडारे का आयोजन

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी के नेतृत्व में सावन के आखिरी सोमवार पर नानाराव मेस्कर घाट स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि सावन के आखिरी सोमवार पर शिव भक्तों के लिए नानाराव मेस्कर घाट विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का भोग लगाया गया। उसके उपरांत घाट पर आए हुए शिव भक्तों को, क्षेत्रीय नागरिकों को, राहगीरों को, व्यापारियों को भंडारे का प्रसाद दिया गया। और सभी लोगों ने आस्था के साथ भोलेनाथ के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य रूप से उपस्थित उज़्मा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, एहसन सोलंकी, मुमताज मंसूरी, सिंपल सिंह, प्रदीप यादव, ऋषि पाल टीपू ऐजाज शाह, गौरव ठाकुर, गोलू नितेश, अयाज खान आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh