Advertisement

प्रत्येक गाँव में एक महिला व एक पुरुष कार्यकर्ता को दिया जाएगा प्रशिक्षण

भारतीय जनता पार्टी जिला कानपुर ग्रामीण द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम वैष्णो गेस्ट हाउस कल्यानपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्यरूप से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतविलास शिवहरे क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मुरारी शुक्ला जिलाध्यक्ष ग्रामीण कार्यक्रम संयोजक सतेन्द्र द्विवेदी, सहसंयोजक अधिवक्ता दीप्ति सिंह, आईटी विभाग संयोजक भूपेन्द्र सिंह चौहान, सहसंयोजक शिवांश दीक्षित, चिकित्सक के रूप में डॉ.अवधेश पाण्डेय, राघवेन्द्र कुशवाहा, सुधांशु बाजपेई, श्याम दीक्षित, अमित मिश्रा, विपिन पटेल, अरविन्द सिंह रहे, कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक मण्डल में चार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर प्रत्येक गाँव में एक महिला व एक पुरुष कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो कोरोना जैसी महामारी से तीसरी लहर आने के पहले लोगों को गाँव-गाँव में जागरूक करने का कार्य करेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh