श्री माँ आशा देवी मन्दिर बाबा ओमकारेस्वर कल्यानपुर कानपुर में रजत श्री परिवार की ओर से श्रावण मॉस के पावन चतुर्थ व अंतिम सोमवार पर बाबा भोलेनाथ की कृपा से भगवान शिव का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें आये हुए बाबा के सभी भक्त सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बने एवं प्रसाद ग्रहण किया। महामंत्री दीप्ति सिंह एड. ने बताया की श्रावण मॉस के सभी चारों सोमवार पर बाबा शिव का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। अंतिम सोमवार पर आये हुए सभी भक्तों का ह्रदय से आभार व्यक्त करती हूँ तथा प्रार्थना करती हूँ की सभी पर बाबा शिव की कृपा बनी रहे। रुद्राभिषेक में विशेष तौर पर कमलावती सिंह, कृष्ण मुरारी शुक्ला, वीना आर्या,संजीव पाठक (बॉबी), पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, पूनम कपूर, रीता शाश्त्री, मनोज सेंगर, अतुल भाटिया, संदीप श्रीवास्तव ,मोहित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
सावन के आखिरी सोमवार पर कराया रुद्राभिषेक


















