कानपुर, आल इण्डिया माईनॉरिटीज बोर्ड के तत्वाधान मे अल्पसंख्यक समाज के नुमाईन्दा हज़रात ने एक सान्केतिक धरना तलाक महल में दिया, जिसका उद्देश्य देश के साम्प्रदायिक माहौल की सुरक्षा एवं यहाॅ आवाद विभिन्न सम्प्रदायों में आपसी मेल मुहब्बत का माहौल बनाना तथा संविधानिक पदों पर बैठे लोगों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूकर करना है। साम्प्रदायिक माहौल को बिगाड़ने के लिए जिस प्रकार की नारेबाजी की गई, जिसकी इजाजत देश का संविधान नहीं देता है, और कानपुर के बर्रा क्षेत्र में जो घटना मुस्लिम परिवार के साथ की गई उसकी जितनी भी निन्दा की जाये कम है। एक सेहतमन्द समाज के लिए किसी प्रकार उचित नही है!धरना इन सभी घटनाओं की कड़ी निन्दा करता है और महामहीम प्रधानमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन द्वारा की गई माँगो का समर्थन करता है जिसकी मौजूद लोगों ने हाथ उठा कर समर्थन किया तथा मौजूद लोगों मे काजी – ए- शहद, मौलाना मामूर अहमद जमई, पादरी डायमण्ड युसुफ, हाजी सलीम, सरदार मान सिंह बग्गा, हाजी दिलशाद कुरेशी, पादरी अनिल वाली जॉनी स्टीफन, संजीव साइलस, आश्वनी कुमार, हाजी इश्तिपास, निजामी तारिक फातमी, हाजी जावेद कुरैशी, हाजी रिजवान अनसारी, मुमताज अंसारी, हाजी हारून अंसारी, शाकिर अली उस्मानी गुरवक्श सिंह, प्रितिपाल सिंह, सरदार प्रीत सिंह, राहुल जेम्स, आदि लोग मौजूद रहे!
आल इण्डिया माईनॉरिटीज बोर्ड ने किया सान्केतिक धरना


















