कानपुर-भौती मौरंग, गिटटी व्यापार मंडल कार्यालय में 75 वाँ स्वतन्त्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया,कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विक्रम राजावत (महामंत्री)हिन्दू जागरण मंच ने सम्बोधित करते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए झण्डारोहण किया,उन्होंने झंडारोहण के बाद कोरोना योद्धाओं का भी आभार प्रकट किया साथ ही कोरोना काल मे मृतको की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।भौती मौरंग गिटटी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अन्नू पंडित ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से महात्मा गांधी के आदर्श पर चलने का आग्रह किया,और सभी देशवासियों को 75 वे स्वतन्त्रता दिवस की शुभ कामना दी।कार्यकम में मुख्य रूप से राम कृपाल यादव,अंकुर त्रिपाठी(हिटलर),शिवम दीक्षित,अभिषेक अवस्थीं,निशान्त यादव,सुरेन्द्र सिंह,तनमन दिवाकर,संजय यादव,,आशीष यादव,श्यामू सिंह,तारा सिंह, आनन्द मणि त्रिपाठी,मोहित तिवारी,वीरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र,सचिन,पवन यादव,राज त्रिपाठी,राजन सिंह,और मौरंग मंडी के सभी ट्रांसपोर्टर ,मोटरमालिक ,ओर आढ़ती और लेबर सामिल रहे ।
झंडारोहण में महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने पर किया गया आग्रह


















