Advertisement

आल इण्डिया माइनोरिटी बोर्ड ने एल०एल० जे०एम० चर्च मे झंडारोहण

कानपुर, आल इण्डिया माइनोरिटी बोर्ड द्वारा •एल०एल० जे०एम० चर्च सिविल लाइन्स कानपुर नगर में राष्ट्रीय पर्व (स्वतंत्रता दिवस बड़े उल्लास के संग मनाया गया। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव साइलस (राष्ट्रीय राजनैतिक कनवीनर) ने की। संजीव साइलस में अपने देश की उन्नति विकास तथा भाईचारा का संदेश दिया। तथा चारो धर्म और हर वर्ग के लोगों को देश की अखण्डता और एकता के साथ रहने का संदेश दिया। एल०एल० जे०एम० चर्च के पास्टर जे०जे आलीवर ने देश की शान्ति तथा अमन के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक तथा मसीही समाज के लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय झण्डा लेकर राष्ट्रगान गाया कार्यक्रम के उपरान्त बच्चों तथा आये हुए सभी गणमान्य लोगों के बीच मिठाई वितरण हुआ। कार्यक्रम में पादरी आलीवर, संदीप सालोमन राजू विलियम, मोनिका विलियन, संजय सिंह, सोनू कनौजिया, नौशाद आलम (अध्यक्ष) अजली साइल, अमन साइल तथा संजय साइलस आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh