स्व.एस सेवा सिंह गुलाटी की पूर्णस्मृति में सपोर्ट फाउंडेशन ने निशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया शिविर का उद्घाटन फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला द्वारा किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि समाजसेवी स्व.एस सेवा सिंह गुलाटी की 6वीं पूर्णस्मृति में लाजपतनगर गरुद्वारे के सामने निःशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन जवाहरलाल रोहतगी और सपोर्ट फाउंडेशन के द्वारा किया गया कार्यक्रम की मुख्यातिथि जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा और फाउंडेशन की अध्यक्षता ज्योति शुक्ला ने स्व.सेवा सिंह गुलाटी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीपप्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया इस शिविर में एक सैकड़ा से अधिक लोगो ने आंखों की जांच कराई जिसमें 25 लोगोँ का रजिस्ट्रेशन ऑंखें के ऑपरेशन के लिए किया गया इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ परवेज अख्तर, धर्मेन्द्र शुक्ल, हरमीत सिंह गुलाटी, पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
दीप प्रज्वलित कर निशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का किया आयोजन


















