दुनिया का सबसे बड़ा रिस्ता भाई बहन का होता है यह बात पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने सीटीआई स्थित संजय गेस्ट हाउस मे किदवई नगर विधान सभा की हजारों बहनो से राखी बंधवाते समय अजय कपूर ने कहा की दुनिया में प्रत्येक रिश्ते का स्वार्थ हो सकता है पर भाई बहन के रिश्ते निस्वार्थ और त्याग से भरा होता है बहन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किदवई नगर विधान सभा की हजारों बहनों से अजय कपूर ने राखी बधाई और उनकी रक्षा का वचन दिया। इस कार्यक्रम के आयोजन मे बहन फाउंडेशन की मिथलेश पाण्डेय ममता सिंह सीता अग्निहोत्री गुड़िया विमला वर्मा पूनम गुप्ता स्नेहा सचान जय बाई उर्मिला देवी सोनी तिवारी सोनाली पूजा राय सुमित्रा राय नैंसी वर्मा सुनीता यादव गीता राम कुमारी रानी निषाद गुड्डी मीरा देवी किसन मिश्रा पिंकी प्रजापति कामनी राजपुत रीता देवी सहित बहन फाउंडेशन की बहुत सी कैप्टेन अपनी सदस्य बहनो के साथ मौजूद रही।
निस्वार्थ और निश्छल होता है भाई बहन का प्यार


















