Advertisement

क्या आपने भगवान देखा है नहीं तो आये केपीएम अस्पताल

मानव प्रशिक्षण सेवा संस्थान व सेंट्रल इंस्टीटूट ऑफ फायर सेफ्टी मैनेजमेंट द्वारा आज केपीएम अस्पताल बिरहाना रोड में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा जितेंद्र अग्रवाल को माल्यार्पण कर तिरंगी पगड़ी लगाकर बैच अंगवस्त्र पहना स्मृति चिन्ह भेट कर संस्था के अध्यक्ष लखन कुमार शुक्ला ने सम्मानित किया इस अवसर पर सचिव हरीश तिवारी कोषाध्यक्ष प्रवीण झा सुनैना शाहिद खान कुनिक आदि उपस्थित रहें। संस्थान के अध्यक्ष लखन शुक्ला ने बताया डा जितेंद्र अग्रवाल द्वारा कोरोना के दौरान सभी मरीजों को ओपीडी में देखा उनकी ओपीडी में कोई मरीज को निराशा नहीं मिली स्वतंत्रता दिवस पर डा साहब द्वारा 5000 /- मलिन बस्तियों के बच्चो को बिस्कुट खिलौने वितरण के लिए दिए गए आज डा जितेंद्र अग्रवाल द्वारा राज्यपाल उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार टीबी के एक बच्चे को गोद लिया जिसको पोषक तत्व की पैकेट उपलब्ध कराई। डा साहब प्रति दिन राउंड पर सभी भर्ती मरीजों से मिलकर उनकी जानकारी लेते है साथ ही उनको समस्याओ का समाधान करते है इसीलिए डा जितेंद्र को आस पास के लोग पृथ्वी का भगवान मानने लगे है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh