Advertisement

सटरिंग डालने के दौरान दो लोग करंट लगने से बुरी तरह झुलसे

कानपुर -चकेरी

चकेरी में घर की छत पर शटरिंग का काम कर रहे ठेकेदार और उसके साथी आए हाई टेंशन की चपेट में ठेकेदार की हालत गम्भीर।घायलो को तत्काल कांशीराम अस्पताल ले जाया गया…..कांशीराम कैम्पस में रहने वाले अनिल उर्फ गांधी लगभग 18 सालों से शटरिंग लगाने का काम करते है जबकि पत्नी कांशीराम अस्पताल ले महिला वार्ड में काम करती है।घर के नजदीक ही एक साइट पर दूसरी मंजिल में शटरिंग का काम कर रहे थे साथ मे एक कारीगर भी मौजूद था तभी सरिया ऊपर उठाते समय सरिया ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन में टच हो गया और अनिल और उसका साथी करंट की चपेट में आ गए ।करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गए ।मकान मालिक अखिलेश तिवारी और वहाँ मौजूद लोग दोनों को लेकर तुरंत कांशीराम अस्पताल पहुंचे और घरवालों को सूचना दी।अस्पताल में अनिल उर्फ गांधी की हालत नाजुक बनी हुई है।पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे घर से काम के लिए रोजाना की तरहः निकले थे।परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां 13 साल की नेहा और 6 साल की निशु है ।घटना के बाद से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh