Advertisement

15 सितंबर को सपा का मण्डल स्तरीय व्यापारी सम्मेलन

कानपुर, समाजवादी व्यापार सभा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कोरी द्वारा सपा कार्यालय नवीन मार्किट में व्यापारी जोड़ो भाजपा हटाओ अभियान के तहत बिठूर विधानसभा के 48 पदाधिकारी घोषित किये गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता मौजूद रहे और अध्यक्षता कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष सपा राघवेंद्र सिंह यादव की रही।विशिष्ठ अतिथि के रूप में व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अमर नाथ शुक्ला,कृपा शंकर त्रिवेदी,शुभ गुप्ता,मण्डल प्रभारी रोशन गुप्ता,कानपुर महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल मौजूद रहे।बिठूर विधानसभा के पदाधिकारी घोषित होने के साथ बिठूर विधानसभा की समीक्षा भी हुई। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की भाजपा राज में भ्रष्टाचार,अपराध व इंस्पेक्टर राज से व्यापारी त्राहि त्राहि कर रहा है।व्यापारी भाजपा की सरकार किसी हाल में नहीं बनने देंगे।ग्रामीण अध्यक्ष विनय कोरी ने जानकारी दी की 15 सितंबर को विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन मर्चेंट चेम्बर हाल में होना निश्चित हुआ है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व पूरी कार्यकारिणीं मौजूद रहेगी।कानपुर औद्योगिक राजधानी है इसलिए कानपुर को ही सम्मेलन के लिए चुना गया है।सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई।अध्यक्ष विनय कोरी ने सबका मालाओं के साथ स्वागत किया गया।अभिमन्यु गुप्ता,राघवेंद्र सिंह यादव,विनय कुमार,अमर नाथ शुक्ला,कृपा शंकर त्रिवेदी,शुभ गुप्ता,रोशन गुप्ता,जीतेन्द्र जायसवाल,शेषनाथ यादव,राजेश सिंह,अभिमन्यु पाल आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh