कानपुर नगर बुधवार को नई होंडा अमेज़ बहुत ही शानदार खूबियों के साथ पेट्रोल और डीजल में दोनों में ही उपलब्ध है।
नई होंडा अमेज़ के नये मॉडल में डायमंड कट, अलॉय व्हील, एलईडी हेड लैंप और एलईडी फोग लैंप बहुत ही आकर्षक उपलब्ध है। इसमें शेप एलईडी टेल लैंप और फ़ोम क्रोम की गार्निश भी उपलब्ध है।
इस लॉन्चिंग के शुभ अवसर पर एम.डी. विकास जायसवाल और श्रीमती ककुल जायसवाल ने संयुक्त रूप से नई होंडा अमेज की लॉन्चिंग की। लॉन्चिंग के मौके पर बिजनेस हेड नितिन जायसवाल और सेल्स हेड सुनील भाटिया समेत स्टाफ के अन्य लोग उपस्थित रहे। सेल्स हेड सुनील भाटिया ने बताया कि नई होंडा अमेज का शुरुआती मूल्य 6,32,000 से लेकर 10 लाख तक की कीमत पर उपलब्ध है। साथ ही यह भी कहा कि आज के दिन तक 10 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।
.
संवाददाता सुमित कुमार
मैकरॉबर्टगंज स्थित पुष्प होण्डा में नई होण्डा अमेज़ के नये मॉडल की भव्य लॉन्चिंग की गयी


















