Advertisement

शहर की समस्याओं की नब्ज पकड़ कर जीता शहर की जनता का दिल

जैसे-जैसे 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है। राजनीतिक दल शतरंज पर अपनी विषाद बिछा रहे हैं। अगर बात करें सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान की तो जिस प्रकार से डॉक्टर मरीज की नब्ज पकड़ कर बीमारी पता करता है उसी प्रकार से डॉ इमरान ने शहर की मूलभूत समस्याओं की नब्ज पकड़़ ली। और शहर की बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ सेवाएं, कानून व्यवस्था, शिक्षा समस्याओं के लिए पूरी ताकत के साथ धरना प्रदर्शन किए और आवाज उठाई। यहां तक कि आम आदमी के उत्पीड़न के विरोध में शासन प्रशासन का खुलकर विरोध किया। ऐसा लगता है। डॉ इमरान मूड बना चुके हैं अखिलेश यादव को शहर की पांच विधानसभा जीताकर उपहार स्वरूप भेंट करने का। सबसे बड़ी बात यह है कि शहर की गुट बाजी को खत्म किया। बड़े-बड़े धरना प्रदर्शन कार्यक्रमों में शहर के सपा नेता एक साथ मठाधीश एक मंच पर ही नजर आए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh