कानपुर नगर गुरुवार नवीन समाजवादी दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 योगेंद्र सिंह ने वार्ता के दौरान बताया कि नवीन समाजवादी दल भाजपा की सहयोगी दल के रूप में कार्यरत है। हम भाजपा से इस बार कुछ सीटों की बात करेंगे। यदि हमें दस सीटें भी मिलती हैं तो हम अन्य स्थानों से अपने प्रत्याशी नहीं लड़ाएगी। यदि किसी कारण से नहीं मिलती हैं तो लगभग 100 सीटों पर विधानसभा ज़रूर लड़ाएगी। लेकिन हमेशा भाजपा का ही समर्थन देना है।
पार्टी ने मध्य उ0प्र0 के आसपास ज़िलों का प्रभार इसी दल को दिया है। दल ने प्रत्यशियों का चयन भी शुरू कर दिया है। संगठन को मजबूत बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। साथ ही उन्होंने कहा है कानपुर के प्रत्याशी का भी नाम तय हो चुका है
हमारा दल दिलो-जान से भाजपा का समर्थन करता रहेगा लेकिन समय-समय पर भाजपा को आम जनमानस की समस्या से रूबरू कराता रहेगा साथ ही उन्होंने कहा जातिगत जनगणना बहुत जरूरी है
संवाददाता सुमित कुमार


















