Advertisement

वार्ड 96 शितला बाज़ार कुमरी शाह मस्जिद के पीछे बना बरसाती तालाब

खबर यू पी के कानपुर से

*चकेरी जाजमऊ वार्ड 96 के शीतला बाजार कुमरी शाह मस्जिद के पीछे गली में कुछ टेनरी वालो ने मिलकर नाले पर कब्ज़ा किया हुआ है जिसकी वजह से बरसात का पानी निकल नही पाता,और लोगों के घरों में भर जाता है,इसी कारण वहां के निवासियों को बड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ता है जिसके कारण आगे चलकर बड़ा हादसा होने का खतरा है और मकान भी कई बारिश के पानी न निकलने के कारण गिर सकते हैं,ऐसे में नगर निगम सुस्त नज़र आ रहा है, अधिकारी खामोश क्यों है हादसा होने के इंतजार में है कई ज़िंदगियां खतरे में नज़र आ रही हैं अगर कोई हादसा होता है तो उसका ज़िम्मेदार कौन होगा। ऐसे में जाजमऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष (सोनू अहमद) और उनकी टीम जनता के बीच आये और खुद ही भरा हुआ पानी निकालने में लग गए उन्हें आश्वासन दिया के जल्द ही आपकी समस्या का हल निकाला जाएगा।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh