Advertisement

जान को हाथ मे लेकर बच्चे लूट रहे है पतंग, पतंग के मांझे से हाईवे पर होते है आये दिन हादसे

पतंग के मांझे से हाईवे पर होते है आयेदिन हादसे उसके बावजूद क्षेत्रीय पुलिस की आँख नहीं खुल रही

चकेरी – जाजमऊ चेकपोस्ट से लेकर रामदेवी हाईवे तक नाबालिक बच्चे रोजाना पतंग लुटते नजर आते है। वही गस्त कर रही पुलिस बच्चों पर कोई तंज नहीं कसती। शुक्रवार शाम 4:10 मिनट सरैया का रहने वाला नईम पत्रकार कवरेज के लिए जाजमऊ रामादेवी फ्लाईओवर के ऊपर जा रहा था। उसी दौरान कुछ नाबालिक बच्चे पतंग लूट रहे थे। पतंग का मांझा पत्रकार के गले मे लग गया जिससे उसकी गर्दन मे काफी लम्बा कट गया। उसके साथियो ने पास के प्राइवेट अस्पताल मे उपचार कराया।
4 महीना पूर्व नई बस्ती के रहने वाला नाबालिक बच्चा पतंग लूटने के दौरान मोटरसाइकिल से टकरा गया था। जिसमे बच्चा व मोटरसाइकिल मे सवार पति पत्नी व उसका 5 साल का बेटा घायल हो गया था और मोटरसाइकिल की क्षतिग्रस्त हो गई थी।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh