Advertisement

नेशनल हाईवे जाजमऊ गंगा पुल पर गड्ढों का अम्बार

कानपुर से उन्नाव जाने वाला गंगा पुल के गढ्ढो ने रोजाना हजारों लोगो की मुसीबते बढ़ा दी है। गढ्ढो के कारण रोजाना 2 किलोमीटर से भी लम्बा जाम लग जाता है,इसी कारण होते है एक्सीडेंट । जिससे एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को लम्बे जाम का सामना करके जाना पड़ रहा है। वही भारी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, यातायात कर्मी और पुलिसकर्मियों को जाम खुलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वही यातायात इंस्पेक्टर अमित भार्गव व उनकी टीम के सिपाही धर्मपाल सिंह, जयप्रकाश, जताधर बाजपेयी ने जाजमऊ गंगा पुल की शुरुआत के बड़े गढ्ढो मे मलवा डलवाकर गढ्ढा भरा।
बताया जा रहा कि सुबह करीब 9 बजे लखनऊ जा रहा ट्रक गढ्ढो के कारण ख़राब हो गया था जिसके कारण लम्बा जाम लग गया। जिसके बाद क्रेन की मदद से 10 सुबह बजे ट्रक को हटाया गया। सुबह ग्यारह बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी और यातायात कर्मी अलर्ट रहे। इसी कारण हाईवे का जाम सामान्य हो सका।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh