Advertisement

छात्रा अशफिया को जौहर एसोसिएशन ने किया सम्मानित

कानपुर आज एमएमए जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की अगुवाई में अजीतगंज स्थित छात्रा अशफिया परवीन के घर पहुंच कर छात्रा को इंटरमीडिएट की परीक्षा में 82.4% अंक हासिल करने पर प्रोत्साहन किया एंव माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छात्रा के परिजनों मे खुशी देखने को मिली।छात्रा से जौहर एसोसिएशन की टीम ने वादा किया कि आगे की पढ़ाई मे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो वो जौहर एसोसिएशन से सम्पर्क करे हमारी टीम हर तरह से छात्रा के साथ है।
हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि अशफिया जैसे हमारी कौम का मुस्तकबिल हैं शान हैं इनकी हौसला अफजाई से ही और बच्चों मे शिक्षा के प्रति रुचि पैदा होगी तभी उनका भविष्य उज्जवल होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी के अलावा मोहम्मद आसिफ कादरी, रईस अन्सारी राजू, मोहम्मद शारिक सिद्दीकी, नदीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh