आईडीसी विश्वव्यापी त्रैमासिक मोबाईल फोन ट्रैकर, अगस्त, 2021 के मुताबिक फरवरी, 2020 में एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में शुरू हुआ, पोको इंडिया 2021 की लगातार दूसरी तिमाही में भारत का सबसे तेजी से विकसित होता हुआ स्मार्टफोन ब्रांड बना हुआ है। 2021 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 865 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और 2021 की पहली छमाही में पोको एक्स3 प्रो, पोको एम3 और पोको सी3 ने सर्वाधिक सेल्स वॉल्यूम दर्ज किया।इस सफलता के बारे में पोको इंडिया के कंट्री डायरेक्टर, अनुज शर्मा ने कहा, ‘‘यह विशाल उपलब्धि ‘एवरीथिंग यू नीड, नथिंग यू डोंट’ के हमारे ब्रांड के सिद्धांत को जनता के जबरदस्त समर्थन को प्रदर्शित करती है। हमारे उपभोक्ताओं एवं सामुदायिक सदस्यों के स्नेह ने हमें अपने स्वतंत्र सफर की छोटी अवधि में कुछ उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने में मदद की। एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में स्थापित होने से लेकर 2021 की पहली छमाही में हम अत्यधिक शक्तिशाली डिवाईसेस के बूते सबसे तेजी से विकसित होता हुआ ब्रांड बनकर सर्वश्रेष्ठ मूल्य में सबसे उत्तम प्रदर्शन अनुपात प्रस्तुत कर रहे हैं।
पोको लगातार 2 तिमाहियों में देश में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ब्रांड बना


















