Advertisement

कानपुर बस स्टैंड रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए उमड़ी भीड़ बसों की भारी कमी जलभराव भी

प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर 24 घण्टे के लिए समस्त बहनों को बस की निःशुल्क यात्रा करने का तौहफा दिया है जिसके चलते प्रदेश के समस्त जिलों में परिवहन निगम को आदेश जारी किए गए है ।इसी कड़ी में कानपुर में भी झकरकटी बस अड्डे में बहनों के लिए सफर आराम हो जिसको लेकर 50 अतिरिक्त बसों को रात 12 बजे से कल रात्रि 12 बजे तक सेवा देने के लिए कमर कस ली है।जहा सहायक प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर बहनों को 24 घण्टे के लिए निशुल्क यात्रा परिवहन निगम कराने जा रहा है जो आज रात्रि 12 बजे से कल रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगा ।इस दौरान बसों में भीड़ न हो जिसको लेकर 50 अतिरिक्त बसे भी चलाई जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh