सोशल मीडिया को हथियार बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले अभियुक्त को कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा,,,कल्याणपुर निवासी शेखर सुमन अब तक 65 से 70 महिलाओ को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म के जरिए अपना शिकार बना चुका है,,,गिरफ्तार किया गया अभियुक्त महिलाओ के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके अब तक लाखों रुपए कमा चुका है,,,
मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले शेखर सुमन सोशल मीडिया के माध्यम से पहले तो महिलाओं को मित्र बनाता था,,,उसके बाद उन महिलाओं को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उनसे रुपयों की डिमांड करता था,,,पीड़ित महिला की शिकायत पर कल्याणपुर पुलिस ने इस मामले को क्राइम ब्रांच के हाथों सौंप दिया था,,,जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने अभियुक्त के खिलाफ सुबूत जुटा कर उसको सलाखों के पीछे भेज दिया,,,|


















