राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में डबल पुलिया अंबेडकरनगर बस्ती स्थित संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को गंगा जल से स्नान कराया गया और मलिन बस्ती में रहने वाली महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि महिलाओं ने राखी बांधकर महापौर बनाने का लिया संकल्प राखी के त्योहार में अचानक डबल पुलिया अंबेडकर नगर बस्ती में पहुंचे विजय सिंह मर्तोलिया तो वहां के लोग खुशी से झूम उठे सर्वप्रथम अंबेडकर नगर बस्ती में पहुंचते ही विजय सिंह मर्तोलिया ने अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद बस्ती के सारे बहनों से मिले और बस्ती की बहनों ने उनका जोरदार स्वागत किया और सारी महिलाएं एकत्रित होकर विजय सिंह मार्तोलिया को राखी बांधी और राखी बांधते हुए संकल्प लिया हमारा भाई विजय सिंह मर्तोलिया कानपुर नगर से महापौर के लिए चुनाव लड़े और हम सब बहने विजय सिंह मर्तोलिया के साथ हैं यह नजारा देखने लायक था। तभी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा बस्ती की सारी महिलाएं मेरी बहन है और मैं हर दुख मुसीबत में आप लोगों के साथ खड़ा था खड़ा हूं और जीवन भर खड़ा रहूंगा कभी भी कोई दुख तकलीफ हो आप लोग मुझे तुरंत फोन करके सूचित करें और मैं अपनी बहनों की रक्षा के लिए सदैव खड़ा रहूंगा मुख्य रूप से नौशाद आलम मंसूरी प्रेम शंकर पाठक अंकित झा मनीष खोया सुरेंद्र सिंह मटरू गुलटू आदि लोग मौजूद रहे।
अंबेडकर की प्रतिमा को गंगा जल से कराया गया स्नान


















