गोविंद नगर स्थित संजय गैलेक्सी में रक्षाबंधन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक अजय कपूर ने सैकड़ों की संख्या से भी ज्यादा बहनों ने राखी बांध सुरक्षा का वचन लिया और अजय कपूर ने सभी बहनों के सम्मान और उनका साथ देने का वचन दिया और सभी बहनों को गिफ्ट भी वितरण किया।
वहीं अजय कपूर ने बताया कि ये जो त्योहार है रक्षा बंधन का ये भाई बहन का पवित्र बंधन है ओर हम ये त्यौहार 26 वर्षों से बहन फाउंडेशन के साथ मनाते चले आ रहे है। लेकिन पिछले एक दो साल से कोरोना के कारण नहीं मना पा रहे थे। लेकिन बहन भाई का जो रिश्ता है। वो हम हमेशा निभाएंगे यह कार्यक्रम पिछले 10 दिनों से लगातार चलता चला रहा है और हर रोज सैकड़ों बहन राखी बांधने के लिए होटल में पहुंचती है
बहन फाउंडेशन के बैनर तले पूर्व विधायक के द्वारा रक्षाबंधन का किया गया कार्यक्रम का आयोजन


















