चकेरी – जाजमऊ इलाके के बुढ़िया घाट स्थित ट्रीटमेंट प्लांट का भार कम करने के लिए हाल मे ही लगभग 60 मीटर दूरी पर नया पंप हाउस बनाया गया है। जिसकी बाउंड्रीवाल करीब 6 महीने कराई गई थी। पंप हाउस की गंगा तरफ वाली दीवार जिसकी चौडाई लगभग 15 मीटर है तेज बारिश होने के कारण दीवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व पंप हाउस के अंदर बना सीमेंट फर्श भी धस गया है। पंप हाउस के अंदर बनी नाली भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 15 दिन पहले पंप हाउस के कर्मचारियों द्वारा दीवार के दोनों हिस्सों मे सुरक्षा के लिए बांस की सीढ़ी लगा दिया है। पंप ऑपरेटर मुकेश ने बताया सारे अधिकारी इसका निरिक्षण कर चुके है। वही आजाद, रामबाबू, साकिर ने बताया दीवार के आसपास मोहल्ले के छोटे बच्चे खेलते है जल्द मरम्मत ना कराई गई तो गंगा की तरफ बनी दीवार ढह सकती है जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता है।
*कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट*



















