समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में आज की किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सचान गेस्ट हाउस बर्रा चौराहा पर नगर अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कैंप लगाया गया कैंप में नाम बढ़ाने का फार्म 6 और नाम कटवाने का फार्म 7 जनता से भरवाए गए। कार्यक्रम संयोजक अर्पित दुबे रहे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने बताया कि कानपुर शहर की किदवई नगर विधानसभा के अंतर्गत दक्षिण क्षेत्र में सचान गेस्ट हाउस बर्रा चौराहे पर सपा द्वारा मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कैंप में 2381 फॉर्म 6 भरवाए गए तथा क्षेत्र में जिन लोगों की मृत्यु हो गई या वह लोग अन्य दूसरी जगह पर जाकर रहने लगे ऐसे लोगों के मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए 532 फार्म भरवाए गए। कैंप में डॉ इमरान, पूर्व नगर अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, आसिफ कादरी, संजय सिंह, वरुण मिश्रा, मिंटू यादव, आशू खान, नन्दलाल जायसवाल, संजय सिंह पटेल, केके मिश्रा, जावेद जमील, हाजी इखलाख अहमद बब्लू, एडवोकेट वरुण मेहता, अनवर मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।
सपा ने लगाया मतदाता सूची कैम्प


















