कानपुर : यूँ तो देश भर में आस्था के कई ऐसे चमत्कारिक मन्दिर है । जहां की,अनूठी मान्यताएं ,व अद्भुत कहानियां है ……
लेकिन हम आपको आज ऐसे ही एक अनोखे मन्दिर के दर्शन कराने जारहे हैं जिसकी मान्यता अनुठी है ।
…..कानपुर कचहरी के परिसर में बने करीब सवा सौ साल प्राचीन बड़े हनुमान के इस मंदिर में वे जज हनुमान के रूप के पूजे जाते है । दरबार से गुजरने वाला प्रत्येक व्यक्ति उन्हें सैल्यूट करता है। यहां महाबली को साहब के नाम से पुकारा जााता हैै ।
……..इस दरबार मे प्रतिदिन कोर्ट लगती है,आने वाले प्रत्येक वादियों की सुनवाई भी होती है ,और गलती करने पर अपराधी को सजा भी महाबली देते है , यहाँ के भक्तों का ऐसा मानना है की मुकदमे के लिए कचहरी प्रवेश करने से पहले कोई वादी हो या पारिवादी, वकील हो या स्वयं जज ,इस दरबार मेंं महाबली जज हनुमान साहब को बिना सैल्यूट मारे ,अपने कार्य को नही जाता ।
…इस दरबार की मान्यता है यहां मुुक़दमे में विजय पाने के लिये भक्त प्रतिदिन अर्ज़ी लगाते है ,बाबा को बूंदी का भोग भी अतिप्रिय है।
वरि०संवाददाता कमल मिश्रा


















