Advertisement

केन्द्रीय पुलिस बल की नौकरियों में आरक्षण खत्म करने के विरोध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने किया धरना – प्रदर्शन

 

कानपुर| केन्द्रीय सुरक्षा बल की नौकरियों में विकलांग व्यक्तियों का आरक्षण कोटा खत्म करने के विरोध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने बड़ा चौराहा स्थित राम आसरे पार्क में धरना दिया और शान्ति मार्च निकाल कर जिलाधिकारी को केन्द्रीय समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि समानता के अवसर और समाज के पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की बात करने वाली बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले की हम निन्दा करते हैं| सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी केन्द्रीय समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री व प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार ने धारा 34 तहत प्रावधान का दुरुपयोग किया है। भाजपा की सरकार ने दिव्यांग प्रकोष्ठ बना कर विकलांग व्यक्तियों को राजनैतिक भागीदारी तो दी नहीं बल्की देश के विकलांग व्यक्तियों को बेरोजगार करने के लिये अपना चरित्र दिखा दिया है। आज के धरने में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, वैभव दीक्षित, सन्तोष विश्वकर्मा, अरविन्द सिंह, पवन राने, आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh