विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष सक्षम संगठन की तरफ से नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा मंत्री माननीय श्री सतीश चंद्र द्विवेदी के हाथों से किया गया इस मौके पर श्री सतीश चंद दिवेदी ने कानपुर नगर वासियों से यह अपील की कि सभी लोग मृत्यु के उपरांत अपने अपने नेत्रों का दान अवश्य करें क्योंकि उनके द्वारा नेत्रों के दान से समाज में नेत्रहीनों को नई ज्योति प्रदान की जाए इस नेक कार्य के लिए मंत्री जी ने सक्षम का आभार प्रकट किया आदरणीय प्रान्त अध्यक्ष डॉ शरद बाजपेई वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक ने सूरदास जी के फोटो में माल्यार्पण किया डॉ शरद बाजपेई ने बताया सूरदास जी हमारे सक्षम के ब्रांड एंबेसडर हैं इसलिए उनको नमन करते हुए इस नेत्रदान पखवाड़े का उद्घाटन किया गया है इस पखवाड़े में सक्षम कार्यकर्ता नेत्र शिविरों का आयोजन स्कूल कॉलेजों में रैली का आयोजन गोष्ठी का आयोजन एवं विशिष्ट वर्ग से अपील कराकर कानपुर नगर में यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि जीते जी रक्तदान मरने के बाद नेत्रदान इसके लिए सक्षम ने दो मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं अगर किसी परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो उस परिवार का सदस्य अपनी इच्छा से मृतक की कार्निया दान कर सकता है इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम आकर इस कार्य को अंजाम देगी इस कार्यक्रम में सक्षम से प्रांत उपाध्यक्ष आशुतोष बाजपाई नगर सचिव अभिषेक मिश्रा प्रांत सह सचिव सचिन पांडे मनमोहन मिश्रा इमरान योगेश बाजपाई विहिप से श्री पीयूष जी संघ से श्री राजेश जी आदि की उपस्थिति रही
बेसिक शिक्षा मंत्री ने सक्षम के नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ किया


















