देश के कुछ लोग हमेशा राष्ट्र विरोधी बातें करते हैं। जननायक स्वर्गीय कल्याण सिंह की शोक सभा पर जो छात्र विरोध कर रहे हैं तो उन छात्रों की बुद्धि पर तरस आता है। यह बात प्राथमिक और उच्च शिक्षा उत्थान पर कार्य करने वाली संस्था राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में शिरकत करने आए उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने कही। बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुए इस वंदन कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई जिसके बाद शिक्षा क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करने वाले 8 शिक्षकों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति सामान्य हो चुकी है। बजारे खुल चुकी हैं। वही कोरोना को ध्यान पर रख कर पठन-पाठन में हुई क्षति की पूर्ति के लिए कड़े नियमों के साथ स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है। 24 अगस्त से क्लास 8 से 6 तक के विद्यालय खोल दिए गए हैं तो वहीं 1 सितंबर से कक्षा 1 से लेकर 5 तक के विद्यालय भी खोल दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का फोकस प्राथमिक शिक्षा माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर रहा है।
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन गुरु वंदन कार्यक्रम में आए शिक्षा मंत्री


















