उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मात्र अब कुछ माह ही शेष हैं जिसको लेकर सभी राजनैतिक दलों ने सभी प्रत्याशियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है एवं अपने अपने क्षेत्र का लेखा-जोखा तैयार कर रहे हैं। कि किस रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जाए इसी को लेकर सीसामऊ विधानसभा के विधायक हाजी इरफान सोलंकी एवं सपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष तथा सीसामऊ विधानसभा के प्रभारी संजय सिंह ने तैयारियों को लेकर बैठक की एवं वार्ड तथा बूथ कमेटियों चुनाव की तैयारियों एवं उनके गठन को लेकर चर्चा की कि हमारा बूथ कितना मजबूत है। इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि अब समय ज्यादा दूर नहीं है हम सबको अपने-अपने बूथों पर मेहनत करनी चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं को अभी से पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत करनी चाहिए तभी प्रत्याशी को जीताकर सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकते हैं और उन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सिंहासन पर अखिलेश यादव को बैठा सकते हैं। इस अवसर पर संजय सिंह, हाजी सरताज अनवर गुड्डन बादशाह गोलू दीक्षित अजय शुक्ला हिमांशु सिंह शेखर सिंह आदि लोग मौजूद रहे
संजय सिंह ने बूथ कमेटियों को लेकर विधायक के साथ की बैठक


















