Advertisement

चकेरी जाजमऊ संजय नगर में सिगरेट को लेकर हुई बहस दुकानदार ने महिला पर हसिया से किया वार

खबर यू पी के कानपुर से

चकेरी में एक अपराधी की गुंडई से इलाके की शांति भंग होते होते बची,राजू पुत्र स्वर्गीय मंसूर दबंग गुंडे ने मामूली बात पर हसिया मार कर रोशनी पुत्री स्वर्गीय रमेश को घायल कर दिया, लेकिन लोगो की समझदारी से माहौल खराब होने से बच गया,घटना के बाद मौके पर पुलिस और पीएसी फोर्स को ऐहतियातन तैनात किया गया है।

दरअसल जाजमऊ के संजय नगर इलाके में गुरुवार देर रात एक आपराधिक किस्म के सख्स ने परचून की दुकान चलाने वाली विधवा औरत और उसकी लड़की से झगड़ा कर लिया औरत जब पुलिस चौकी जाने लगी तो राजू नाम के इस शख्स ने हंसिया से उस पर वार कर दिया । दबंग राजू द्वारा किए गए हमले में महिला और उसकी बेटी भी घायल हो गए ।लेकिन कुछ समझदार लोगो ने पुलिस को बुला लिया ।समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को बिगड़ने से पहले ही सम्भाल लिया गया।वहीँ आरोपी राजू घटना के बाद से फरार है जबकि पुलिस ने उसकी मां को पूछताछ के लिए उठाया है। मौके पर फिलहाल पुलिस के साथ साथ आरआरएफ और पीएसी को लगा दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh