Advertisement

जिलाधिकारी को प्रसपा ने 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से जन समस्याओं को लेकर संयुक्त रुप से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से किसानों द्वारा लखीमपुर खीरी में किसान अपनी मांग को लेकर धरना दे रहे थे तानाशाह सरकार के मंत्री पुत्र द्वारा सरेआम गाड़ी से रोदने का घ्रणित कार्य किया गया हैं पार्टी की मांग है कि केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए एवं उनके पुत्र को तत्काल गिरफ्तार किया जाए दोषी पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाय घटना की निष्पक्ष एवम न्यायिक जांच की जाए मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा राशि दिया जाए एवं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए किसानों के खिलाफ थोपा गया काला कानून तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय। मुख्य रूप से अशोक यादव,  विनोद कुमार प्रजापति, राजपाल यादव,राम प्रकाश मिश्रा ,प्रेम प्रकाश दुबे, सरोज प्रजापति, आकाश प्रजापति, अरुण यादव ,आनंद शुक्ला, रमाकांत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh