Advertisement

उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिवाजी प्रतिमा से पैदल मार्च करके आयुक्त कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा

कानपुर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री हरिश्चन्द्र दीक्षित ने एक विज्ञप्ति में दी है। विज्ञप्ति के अनसार कार्यवाहक प्रधानाचार्यो को प्रधानाचार्य पद का वेतन दिये जाने,13 शिक्षिकाओं को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतन स्वीकृत करने, सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्यों को कार्य प्रारम्भ करने की तिथि से प्रधानाचार्य पद का वेतन दिए जाने की माँग की है। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि रत्न शुक्ल नगर निगम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य जयकरन निषाद सेवानिवृत्त भी हो गए है परन्तु प्रधानाचार्य के ग्रेड से वंचित रहे। इस सत्र में तीन अन्य प्रधानाचार्य 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त भी हो जायेगे जिनको प्रधानाचार्य का ग्रेड अभी तक प्राप्त नहीं हो सका। सभी विद्यालयों में एल०टी० वेतनक्रम के अध्यापकों / अध्यापिकाओं की प्रवक्ता पदों पर पदोन्नतियाँ नहीं हो रही है जिसके कारण इण्टर कक्षाओं में पठन-पाठन के लिये प्रवक्ताओं का अभाव हो गया है जो एक गम्भीर संकट की स्थिति बन गई है परन्तु नगर निगम पदोन्नतियाँ न करके उपेक्षा कर रही है। नगर निगम चुन्नीगंज, नगर निगम काकादेव नगर निगम इण्टर कालेज, बसन्ती नगर तथा नगर निगम इ०का० किदवई नगर की प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्य पद का ग्रेड नही दिया जा रहा है। दुर्गेश नन्दिनी शेष के सेवानिवृत्त होने के बाद स्थायीकरण न होने का बहाना बनाकर पेंशन स्वीकृत नही की गई है। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि सेवाप्रदाता द्वारा नियुक्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं को नगर निगम लखनऊ की तर्ज पर मानदेय नही दिया जा रहा है जिसके लिये संगठन ने माँग की है कि इन शिक्षक, शिक्षिकाओं को नगर निगम लखनऊ की तर्ज पर न्यूनतम रू0 30,000/- मानदेय का भुगतान किया जाये। नगर निगम के विद्यालयों की भूमि एवं जर्जर भवन का दुरस्तीकरण कराने की माँग की है। संगठन के ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने माँगों की पूर्ति हेतु पैदल मार्च किया तथा आयुक्त कार्यालय पहुँचकर मा० मुख्यमंत्री को व मा० नगर विकास मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन आयुक्त महोदय के माध्यम से प्रेषित किया। पैदल मार्च करने वालों में श्री हरिश्चन्द्र दीक्षित, कु० मुन्नी देवी शुक्ला, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव शुक्ला, दुर्गेश नन्दिनी, मानवेन्द्र दत्त पाण्डेय, डॉ० कैलाश मिश्रा, डॉ० पंकज कुमार वर्मा, पवन त्रिपाठी, अविनाश शर्मा आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh