Advertisement

राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने चन्द्रकेशवर मंदिर तालाब का कराया सुन्दरीकरण

कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैरी में आज तालाब का सौंदर्यीकरण का शिलान्यास राज्यमंत्री नीलिमा कटियार उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश के द्वारा कराया गया. जहाँ फीता काटकर शिलान्यास किया गया राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने पहले चन्द्रकेशवर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किया उसके बाद तालाब का निरीक्षण करके नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तालाब का सुंदरीकरण जल्द से जल्द करवाया जाए. वही कुल 89 लाख की लागत से तालाब का सुंदरीकरण होगा. वही कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारी एस के सिंह,बंटी पाण्डेय,पार्षद रामादेवी पटेल, बीजेपी के मण्डल अध्य्क्ष शुभम बाजपेयी,बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनता भी कार्यक्रम में मौजूद रही.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh