Advertisement

भाजपा समर्थक संघ से पीड़ित महिला ने लगाई, न्याय की गुहार|

भाजपा समर्थक संघ के राष्ट्रीय महासचिव अकील अहमद खान पीड़ित घायल महिला रोशन से मिलने उर्सला अस्पताल पहुंचे। पीड़ित महिला रोशन पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद इरफान निवासी पेच बाग ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगभग आधा दर्जन गुंडे बदमाश उसके मकान पर कब्जा करने की नियत से ताला तोड़ रहे थे।जब पीड़ित महिला रोशन ने विरोध किया, तो उसको सड़क पर दिनदहाड़े लाठी डंडों से मार मार कर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित महिला रोशन ने कहा कि उसका कोई नहीं है। और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिला रोशन ने राष्ट्रीय महासचिव अकील अहमद खान से न्याय की गुहार लगाई। अकील अहमद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में गुंडागर्दी नहीं चलेगी। गुंडे बदमाश की एक जगह है, वह जेल है। अकील अहमद खान ने आश्वासन दिया की, उसकी फरियाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पंहुचाई जाएगी। और उसको न्याय दिलाया जाएगा।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh