Advertisement

दामोदर नगर बर्रा के होटल सनसिटी में भाजपा दक्षिण पिछड़ा मोर्चा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण वर्ग 4 सत्रों में संपन्न हुआ। जिसमें वक्ताओं ने हमारी कार्यपद्धती एवं व्यक्तित्व विकास, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्य, सामाजिक समरसता एवं भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर अपना उद्बोधन दिया।

उद्घाटन सत्र में डॉ वीना आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ही पिछड़ों की असली हिमायती है। मंत्रिमंडल में भी पिछड़ा वर्ग समाज की भागीदारी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देवतुल्य है। किसी भी दल के पास ऐसे कार्यकर्ता नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इतने कम समय में देश की संस्कृति एवं धरोहरों को सहेजने का काम किया है।

भाजपा दक्षिण जिला मंत्री संजय कटियार ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं पिछड़ों को लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्य विषय पर बोलते हुए कहा कि पिछड़े समाज के लोग एकजुट होकर हर वंचित को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मददगार बने ।
ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी है। उन्होंने जनसंघ से भाजपा तक के कार्यकाल एवं भाजपा के इतिहास एवं विकास विषय पर चर्चा की।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा द्वारा पिछड़ों को दिया जा रहा प्रतिनिधित्व दर्शाता है कि पार्टी सर्वव्यापी एवं स्पर्शी है।

प्रमुख रूप से मोर्चा जिला अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, अरविंद वर्मा, एल वी पटेल, पंकज कुशवाहा, सुमित सचान, रजत गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh