कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में चोरों ने आज रात पुलिस को सीधी चुनौती दे दी क्योंकि चोरों ने किसी घर को निशाना नहीं बनाया किसी व्यापारी को निशाना नहीं बनाया बल्कि थाने के दरोगा के पुलिस चौकी को ही अपना निशाना बना लिया चोरों ने पुलिस चौकी के अंदर घुस कर दरोगा की पिस्टल और कारतूस चोरी कर लिए दरोगा की पिस्टल और दस कारतूस चोरी जाने से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जानकारी होने पर एसपी खुद मौके पर पहुंचे उन्होंने चोरों की तलाश के लिए 5 टीमें गठित कर दी इसके साथ दरोगा सुधाकर पांडये को लापरवाही बरतने पर तुरंत सस्पेंड कर दिया
बिधनू थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस चौकी को अपना निशाना बनाया


















