कानपुर में बीते दिनों एक महिला के घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी जिसके बाद महिला ने सपा विधायक व उसके भाई पर आरोप लगाया था कि मेरे घर में आग सपा विधायक के भाई रिजवान ने लगवाई है,,,वही इस मामले में नया मोड़ आया है जहाँ इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके करके जानकारी दी कि महिला द्वारा मेरे पति को फर्जी फसाया जा रहा है,, वही इरफान की पत्नी ने बताया कि पटाखे जलाते समय घर मे आग लग गई थी,,
वीओ– इरफान सोलंकी के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज को सामने रखते हुए उन्हें बेकसूर बताया है। आज इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी और उनकी मां खुर्शीदा बेगम ने एक सीसीटीवी फुटेज सामने रखते हुए दावा किया है कि पीड़िता फातिमा के घर लगी आग इरफान और रिजवान सोलंकी ने नहीं लगाई थी। बल्कि एक पटाखा फूटने से चिंगारी के चलते वह आग लगी। इसके पीछे किसी भी तरीके की कोई साजिश नहीं है और वक्त आने पर इरफान रिजवान सोलंकी सामने भी आएंगे। इरफान की मां खुरसीदा बेगम का कहना है कि उनके दोनों बेटे बेकसूर है और उन्हें नहीं पता कि क्यों फातिमा उनके परिवार पर इस तरीके से आरोप लगा रही है उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी साफ सुथरी जांच की अपील की है और कहा है। कि विवादित बताया जा रहा प्लॉट रिजवान सोलंकी का है जिसके कागज सोलंकी परिवार के पास है।


















