विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा लंबित जनसमस्याओं को लेकर कानपुर केस्को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया,,,कर्मचारियों का आरोप था कि समय से ज्यादा ड्यूटी कराई जा रही है,,,,उसके बाद भी छोटी छोटी गलतियों पर बड़ी सजा दी जाती है,,,उन्होंने चेतावनी दी है की मांगो को नहीं माना गया तो 29 तारीख से अनिश्चितकालीन कार्य बहिस्कार किया जाएगा,,,
प्रवक्ता विजय त्रिपाठी का कहना था कि हमारी समस्याएं वर्षो से लंबित है, लेकिन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अपना मनमाना रवैया अपनाए हुए है,,,उनका कहना था कि कार्य को आठ घंटे कराने का नियम है, लेकिन चौदह घंटे से ज्यादा काम कराया जाता है,,, आज कर्मचारियों द्वारा चेतावनी धरना प्रदर्शन किया गया है,,,अगर अब मांगों को अनसुना किया तो, 29 तारीख से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा,,|


















